जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2024 कक्षा 6 (JNV Admission Class 6th 2024)

Photo of author
PP Team

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2024 कक्षा 6 (Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2024 Class 6)- कक्षा VI JNVST 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदकों को Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2024 Class 6th के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 का आयोजन किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने घोषणा कर दी है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 Class 6 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 कक्षा 6 की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय (Class VI JNVST 2024)

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए Jawahar Navodaya Vidyalaya की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर नवोदय विद्यालय फॉर्म जारी किये गए हैं। उम्मीदवारों को कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म जमा करने होंगे। आप हमारे इस पेज से नवोदय विद्यालय फॉर्म 2024 Class 6, Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam Date 2024 Class 6, जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2024 Class 6, पाठ्यक्रम, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर Class 6, उत्तर कुंजी, जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 Class 6th सहित JNVST 2024 की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Updates- जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट 2024 (JNVST Class VI Result 2024) जल्द जारी होंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 जरूरी तारीखें

उम्मीदवार या उनके माता-पिता JNVST 2024 के लिए navodaya.gov.in, nvsadmissionclasssix.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिर निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार उसी वेबसाइट से एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी, रिजल्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

JNV एडमिशन कक्षा 6 कार्यक्रम तारीख 
आवेदन शुरू होने तारीख19 जून 2023
आवेदन की आखिरी तारीख31 अगस्त 2023
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख 01-02 सितंबर 2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखजारी
परीक्षा की तारीख04 नवंबर 2023 (शीतकालीन)
20 जनवरी 2024 (ग्रीष्मकालीन)
रिजल्ट की तारीखघोषित होगी
WhatsApp Image 2023 06 22 at 11.01.51 AM min

महत्त्वपूर्ण लिंक

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2024 कक्षा 6 ऑनलाइन फॉर्म यहाँ से प्राप्त करें
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2024 कक्षा 6 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2024 कक्षा 6 रिजल्ट यहाँ से प्राप्त करें
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन नोटिफिकेशन 2024-25 यहाँ से देखें
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 प्रॉस्पेक्टस 2024-25यहाँ से देखें

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 योग्यता मापदंड

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2024 कक्षा 6 के लिए पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है, उम्मीदवार इसकी जांच कर सकते हैं।

  • शैक्षिक योग्यता
    • उम्मीदवार को सरकारी स्कूल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं कक्षा में पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा
    • उम्मीदवार का जन्म 1 मई, 2012 से पहले और 31 जुलाई, 2014 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 आवेदन पत्र

ऑनलाइन माध्यम से कक्षा 6 JNV सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। पात्र उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय फॉर्म 2024 Class 6 ऑनलाइन भरना होगा और हेड मास्टर/प्रिंसिपल द्वारा जारी प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा जहां उम्मीदवार पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और साथ ही उम्मीदवारों और उनके माता-पिता/अभिभावक दोनों के हस्ताक्षर के साथ फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। अटैचमेंट केवल 10 से 100 केबी के बीच के साइज में जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड किए जाने चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म Class 6 जमा करने के लिए इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 आवेदन पत्र कैसे जमा करें?

उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा VI में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र स्वयं ही भरना होगा। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्रों और उनके माता-पिता/अभिभावकों द्वारा सभी दिशानिर्देशों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 ऑनलाइन फॉर्म 2024 भरने के चरण निम्नलिखित हैं-

  1. उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर इस आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा 
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा।
  3. इसके बाद उम्मीदवार सही जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। 
  4. ऑनलाइन फॉर्म पूरा होने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  5. उम्मीदवार अपने जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 एडमिट कार्ड

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 (JNVST 2024) एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जैसा कि Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2024 Class 6th में दर्शाया गया होगा। उम्मीदवारों को Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit card पर उल्लिखित विवरण के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। एक बार उम्मीदवार को केंद्र आवंटित कर दिए जाने के बाद केंद्र के परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 एग्जाम पैटर्न

  • समय – 2 घंटे
    • दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 30 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न – 80
  • कुल अंक – 100
  • सेक्शन – 3 (मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक टेस्ट एवं लैंग्वेज टेस्ट)
  • एग्जाम टाइप – MCQ
  • मार्किंग स्कीम –
    • प्रत्येक सही उत्तर पर +1.25 अंक
    • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
सेक्शनप्रश्नअंकसमय
मेंटल एबिलिटी टेस्ट405060 मि.
अर्थमेटिक टेस्ट202530 मि.
लैंग्वेज टेस्ट202530 मि.
कुल801002 घंटे

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 रिजल्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 Class 6th नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in से चेक किया जा सकता है। JNVST 2024 कक्षा 6 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी होगा। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 रिजल्ट जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट, उपायुक्त और क्षेत्र के नवोदय विद्यालय समिति के कार्यालयों में भी ऑफ़लाइन मोड में उपलब्ध होगा। Jawahar Navodaya Vidyalaya Result 2024 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 एडमिशन के लिए किया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 कक्षा 6 एडमिशन सीटें

  1. आंध्र प्रदेश – 13+02
  2. असम – 27+01
  3. अरुणाचल प्रदेश – 18
  4. अंडमान एंड निकोबार आइलैंड – 03
  5. बिहार – 38+01
  6. चंडीगढ़ – 01
  7. छत्तीसगढ़ – 27+01
  8. दिल्ली – 09
  9. दमन एंड दिउ – 02
  10. दादरा एंड नगर हवेली – 01
  11. गोवा – 02
  12. गुजरात – 33+01
  13. हरियाणा – 21
  14. हिमाचल प्रदेश – 12
  15. जम्मू और कश्मीर – 22+01
  16. झारखण्ड – 24+02
  17. कर्णाटक – 30+01
  18. केरल – 14
  19. लक्षदीप – 01
  20. मध्य प्रदेश – 51+02+01
  21. महाराष्ट्र – 33+01
  22. मणिपुर – 09+02
  23. मेघालय – 11+01
  24. मिजोरम – 08
  25. नागालैंड – 11
  26. उड़ीसा – 30+01
  27. पंजाब – 22+01
  28. पुड्डुचेर्री – 04
  29. राजस्थान – 33+02
  30. सिक्किम – 04
  31. त्रिपुरा – 08
  32. तेलंगाना – 09
  33. उत्तर प्रदेश – 75+01
  34. उत्तराखंड – 13
  35. पश्चिम बंगाल – 19+01
    • कुल सीटें – 661
FAQs
प्रश्न- नवोदय के फॉर्म कब भरे जाते हैं?

उत्तर- नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के फॉर्म दिसंबर या जनवरी में भरे जाते हैं।

प्रश्न- नवोदय में कैसे प्रश्न आते हैं?

उत्तर- प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं।

प्रश्न- नवोदय विद्यालय में कौन सी पढ़ाई होती है?

उत्तर- जवाहर नवोदय विद्यालयों में 12वीं तक की पढ़ाई होती है।

प्रश्न- नवोदय में कितने नंबर से पास होते हैं 2024 class 6?

उत्तर- एनवीएस कटऑफ 2024 कक्षा 6 सामान्य 71-76, ओबीसी 69-70, एससी 60-68, एसटी 55-60

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in

JNV एडमिशन के मुख्य पेज के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply