एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन का पूरा समाधान दिया हुआ है। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर के सहायता से कक्षा 7 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। कक्षा 7 विज्ञान की किताब के लिए एनसीईआरटी समाधान साधारण भाषा में बनाए गए हैं। ताकि छात्र कक्षा 7 विज्ञान का पेपर में अच्छा अंक प्राप्त कर सके।

छात्र कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 के लिए एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। kaksha 7 vigyan paath 6 के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उसको संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती है। लेकिन यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन ncert solutions for class 7 science chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन हमेशा उपलब्ध रहेगा।

Ncert Solutions For Class 7 Science Chapter 5 Hindi Medium

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन class 7 science ncert solutions को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया गया है। छात्र नीचे से कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर देखें।

कक्षा : 7
विषय : विज्ञान
अध्याय : 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – अध्याय 1 में हमने पढ़ा कि पादप (पौधे) अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण नामक प्रक्रम द्वारा स्वयं बनाते हैं। क्या हम प्रकाश संश्लेषण को रासायनिक परिवर्तन कह सकते हैं ? पहेली ने कहा कि पाचन भी एक रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर :- हरे पौधों में होने वाली प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधों एवं अन्य जीवित प्राणियों के लिये एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्रिया है। इस क्रिया में पौधे सूर्य के प्रकाशीय उर्जा को रासायनिक उर्जा में परिवर्तित कर देते हैं तथा CO2 पानी जैसे साधारण पदार्थों से जटिल कार्बन यौगिक कार्बोहाइड्रेट्स बन जाते हैं। इसलिए हम इसे रासायनिक परिवर्तन कह सकते है।

अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनों के रूप में वर्गीकृत कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण

(ख) जल में शक्कर घोलना

(ग) कोयले को जलाना

(घ) मोम को पिघलाना

(च) एल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र बनाना

(छ) भोजन का पाचन

उत्तर:- (क) रासायनिक परिवर्तन

(ख) भौतिक परिवर्तन

(ग) रासायनिक परिवर्तन

(घ) भौतिक परिवर्तन

(ड़) भौतिक परिवर्तन

(च) रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 2 – बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य हैं, यदि कथन असत्य हैं तो अपनी अभ्यास पुस्तिका में सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ो में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।

(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे एक पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती।

(घ) लोहा और जंग एक हो पदार्थ है।

(च) भाप का संघनन रासायनिक  परिवर्तन नहीं है।

उत्तर:– (क) असत्य

(ख) असत्य

(ग) सत्य

(घ) असत्य

(च) सत्य

प्रश्न 3 – निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए:-

(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ___ के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ____ है।

(ग) ऐसी दो विधियाँ , जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है, ___ और ____ है।

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं , जिनसे किसी पदार्थ के केवल ___ गुणों में परिवर्तन होता है।

(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं , ____ परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर :- (क) जब कार्बनडाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है , तो यह कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है।

(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है, पेंट करना और यशदलेपन है।

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनसे किसी पदार्थ के केवल भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है।

(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

प्रश्न 4 – जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइए।

उत्तर :- नीबू के रस में खाने का सोडा डालने पर नया पदार्थ कार्बन डाइऑक्साइड गैस के रूप में निकलता है, इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5 – जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी जात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमे भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं ।

उत्तर:-  जब मोमबत्ती जलती है तो निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं:-

  • भौतिक परिवर्तन :- मोम का पिघलना तथा पिघले हुए मोम के वाष्प बनना।
  • रासायनिक परिवर्तन :- मोम का जलकर गैस, ऊष्मा और प्रकाश देना।

इसी प्रकार के प्रक्रम का एक अन्य उदाहरण रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस का उपयोग है। सिलेंडर में यह द्रव के रूप में होती है। जब यह सिलेंडर से बाहर आती है तो यह गैस बन जाती है। यह एक भौतिक परिवर्तन है। गैस बाहर निकलने के बाद जलती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 6 – आप कैसे दिखाएंगे कि दही एक जमना एक रासायनिक परिवर्तन है ?

उत्तर :- दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि दही दूध से भिन्न पदार्थ है। यह दूध पर जीवाणुओं की क्रिया से बनती है। दही में अलग स्वाद, गंध एवं गुण होते हैं।

प्रश्न 7 – समझाइएं कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है ?

उत्तर :- लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड एवं राख जैसे नए पदार्थ बनते हैं जिनके गुण लकड़ी से बिल्कुल भिन्न होते हैं। लकड़ी को छोटे छोटे टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इस प्रक्रम में कोई नया पदार्थ नहीं बनता। लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़ों के गुण भी लकड़ी के बड़े टुकड़े के समान ही होते हैं।

प्रश्न 8 – कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर :- कांच के एक बीकर में लगभग आधा कप पानी लीजिए। पानी में कुछ बूंदें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की डालिए। जल को गर्म कीजिए। जब जल उबलना आरंभ कर दे तो धीरे धीरे इसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरंतर विलोडित करते हुए मिलाएँ। कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखें जब तक कि उस में और अधिक मात्रा में कॉपर सल्फेट को घोलना संभव न हो। विल्लियन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। जब विलियम ठंडा हो रहा हो तो उसे हिलाया डुलाया नहीं जाना है। कुछ समय बाद विलयन को देखें। कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल धीरे धीरे बीकर के पेंदे में बनने लगते हैं।

प्रश्न 9 – समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने पर उसका जंग लगने से बचाव किस प्रकार से होता है ?

उत्तर :- लोहे पर जंग लगने के लिए ऑक्सीजन एवं नमी की आवश्यकता होती है। लोहे के गेट पर पेंट करने से उसका बचाव इसलिए हो जाता है क्योंकि इससे गेट वायु एवं नमी के संपर्क में नहीं आता।

प्रश्न 10 – समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुंद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगता है ?

उत्तर :- लोहे पर जंग लगने के लिए नमीयुक्त वायु का होना आवश्यक है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में वायु में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे पर जंग लगने की दर अधिक होती है। दूसरी ओर रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु शुष्क होती है, इसलिए वहाँ लोहे पर जंग लगने की दर कम होती है।

प्रश्न 11 – हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं वह द्रवित पेट्रोलियम गैस कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही है यह गैस में परिवर्तित हो जाती है। फिर यह गैस जलती है। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित है। सही कथन का चयन कीजिए:-

(क) प्रक्रम – A रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) प्रक्रम –  B एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।

(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर:-  प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्याय के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1पादपों में पोषण
2प्राणियों में पोषण
3रेशों से वस्त्र तक
4ऊष्मा
5अम्ल, क्षारक और लवण
6भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
7मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
8पवन, तूफान और चक्रवात
9मृदा
10जीवों में श्वसन
11जंतुओं और पादप में परिवहन
12पादप में जनन
13गति एवं समय
14विद्युत धारा और इसके प्रभाव
15प्रकाश
16जल: एक बहुमूल्य संसाधन
17वन: हमारी जीवन रेखा
18अपशिष्ट जल की कहानी

छात्रों को ऊपर ncert solutions for class 7 science in hindi medium में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप parikshapoint.com के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply