एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 ऊष्मा

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 ऊष्मा प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 ऊष्मा का पूरा समाधान दिया हुआ है। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 4 ऊष्मा के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर के सहायता से कक्षा 7 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। कक्षा 7 विज्ञान की किताब के लिए एनसीईआरटी समाधान साधारण भाषा में बनाए गए हैं। ताकि छात्र कक्षा 7 विज्ञान का पेपर में अच्छा अंक प्राप्त कर सके।

छात्र कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 के लिए एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। kaksha 7 vigyan paath 4 के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उसको संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती है। लेकिन यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन ncert solutions for class 7 science chapter 4 ऊष्मा हमेशा उपलब्ध रहेगा।

Ncert Solutions For Class 7 Science Chapter 4 Hindi Medium

ऊष्मा class 7 science ncert solutions को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 4 ऊष्मा को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया गया है। छात्र नीचे से कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर देखें।

कक्षा : 7
विषय : विज्ञान
अध्याय : 4 ऊष्मा

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – बूझो कहता है, “ मेरा बायाँ हाथ कहता है कि मग C में पानी गर्म है तथा दाहिना हाथ उसी पानी को ठंडा बताता है। मैं क्या निष्कर्ष निकालूँ ? “

उत्तर :- बूझो की उलझन यह दर्शाती है कि यह निश्चय करने के लिए कोई वस्तु गर्म है या ठंडी, हम अपनी स्पर्श इंद्रीय पर विश्वास नहीं कर सकते। यह हमें कभी भी धोखा दे सकती है। किसी वस्तु की उष्णता की विश्वशनीया माप उसके ताप से की जाती है। ताप मापने के लिए उपयोग की जाने वाली युक्ति को थर्मामीटर कहते है।

प्रश्न 2 – पहेली ने अपने शरीर का ताप मापा। वह चिंतित हो गई, क्योंकि यह ठीक 37 ° C नहीं था।

उत्तर :-  मानव शरीर का सामान्य ताप 37° C  होता कि लेकिन यह आवश्यक नहीं कि प्रत्येक व्यक्ति का सामान्य ताप 37°C हो। वास्तव में हम जिसे सामान्य ताप कहते है, वह स्वस्थ व्यक्तियों के विशाल समूह के शरीर का औसत ताप है। इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रश्न 3 – बूझो के मस्तिष्क में एक नटखट विचार ‘ आया। वह डॉक्टरी थर्मामीटर से गर्म दूध का ताप मापना चाहता था । पहेली ने उसको ऐसा करने से रोक दिया।

उत्तर :- डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग मानव शरीर का ताप मापने को छोड़कर किसी अन्य वस्तु का ताप मापने के लिए नहीं करना चाहिए। साथ में थर्मामीटर को धूप तथा आग के पास नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह टूट सकता है।

प्रश्न 4 – बूझो को अब समझ में आ गया है कि उच्च तापों को मापने के लिए डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए। लेकिन वह अब भी उलझन में है कि क्या प्रयोगशाला तापमापी द्वारा उसके शरीर का ताप मापा जा सकता है।

उत्तर :-  नहीं, यह इस प्रयोजन के लिए सुविधाजनक नहीं है।

अभ्यास

प्रश्न 1 – प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

उत्तर :- समानताएं :-

  1.  दोनों तापमापियों में पारा भरा होता है।
  2. दोनों तापमापी ताप मापने के काम आते हैं।
  3. दोनों तापमापी पारदर्शक कांच के बने होते हैं।
  4. दोनों के बाहर स्केल अंकित होता है ।

असमानताएं:-

  1.  प्रयोगशाला तापमापी का प्रयोग वस्तुओं का ताप मापने के लिए किया जाता है। जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का प्रयोग शरीर का ताप मापने के लिए किया जाता है।
  2.  प्रयोगशाला तापमापी का पारा स्वयं गिर जाता है। जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का पारा स्वयं नहीं गिरता।
  3.  प्रयोगशाला तापमापी का ताप परिसर -10°C से 110°C होता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का ताप परिसर 35°C से 42°C ही होता है।

प्रश्न 2 – ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा – रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर :- ऊष्मा चालक :- स्टील, ताम्बा, एल्युमीनियम, चांदी

 ऊष्मा रोधी :- लकड़ी, प्लास्टिक, वाय, कपड़ा

प्रश्न 3 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी _____ द्वारा प्राप्त होती है।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप ____ तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

(ग) ताप को डिग्री को _____ में मापते हैं।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम एक____कहते हैं।

(च) स्टील की पक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ____ प्रक्रम द्वारा करेगी।

(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ____ रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

उत्तर :- (क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी तापमान द्वारा प्राप्त होती है।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप डॉक्टरी तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

(ग) ताप को डिग्री को सेल्शियस में मापते हैं।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम एक विकिरण कहते हैं।

(ङ) स्टील की पक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण चालन प्रक्रम द्वारा करेगी ।

(च) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा काले रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

प्रश्न 4 – कॉलम A में दिए गए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए :-

कॉलम A                                                 कॉलम B

(क) थल समीर के बहने का समय        (i). गर्मियां

(ख) समुंद्र समीर के बहने का समय      (ii) सर्दिया

(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय  (iii) दिन

(घ) हलके रंग के कपड़े पसंद करने का समय. (iv)  रात

उत्तर:-  कॉलम A                        कॉलम B

(क) थल समीर के बहने का समय      (i) रात

(ख) समुंद्र समीर के बहने का समय     (ii) दिन

(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय  (iii) सर्दियां

(घ) हलके रंग के कपड़े पसंद करने का समय। (iv) गर्मियां

प्रश्न 5 – सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है ? व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- सर्दियों में एक मोटे वस्त्र की तुलना में कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है, क्योंकि वस्त्र की जितनी अधिक परते होगी, उनके बीच वायु भी उतनी अधिक एकत्र होगी जो ऊष्मा के कुचालक है। वायु की अधिक परत होने के कारण इसकी कुचालक क्षमता बढ़ जाती है और वस्त्र अधिक ऊष्णता प्रदान करता है।

प्रश्न 6 – नीचे दिए गए चित्र में अंकित कीजिए कि कहाँ – कहाँ  चालन, संवहन  तथा विकिरण द्वारा उष्मा स्थानांतरण हो रही है ?

51668989977 f17a0e01ed m

उत्तर :-

51669776696 00ece6cfa8 n

प्रश्न 7 – गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत पेन्ट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- गर्म जलवायु के स्थानों पर घरों की बाहरी दीवारों को श्वेत पेंट करने की सलाह दी जाती है क्योंकि श्वेत रंग ऊष्मा का अच्छा प्रवर्तक होता है तथा वह ऊष्मा को अवशोषित नहीं करता। जिस कारण बाहर की ऊष्मा घरों में प्रवेश नहीं कर पाती।

प्रश्न 8 – 30° C के एक लीटर जल को 50°C  के एक लीटर के साथ मिलाया गया मिश्रण का ताप होगा:-

(क) 80°C

(ख) 500°C से अधिक , लेकिन 80°C से कम

(ग) 20°C

(घ) 30°C  तथा 50°C के बीच

उत्तर :- (घ) 30°C तथा 50°C के बीच।

प्रश्न 9 – 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C  ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा

(क) लोहे की गोली से जल की और स्थानांतरित होगी।

(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर तथा न ही जल से लोहे की गोली की और स्थानांतरित होगी

(ग) जल से लोहे को गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी

उत्तर :- (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर तथा न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

प्रश्न 10 – लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा:-

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा

(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा

(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।

(घ) ठंडा नहीं होगा।

उत्तर :- (घ) ठंडा नहीं होगा।

प्रश्न 11- स्टेनलेस इस्पात की कढ़ाई को प्राय: कॉपर की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है:-

(क) तांबे की तली कढ़ाई को अधिक टिकाऊ बना देती है।

(ख) ऐसी कड़ाई देखने में सुन्दर लगती है।

(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा उष्मा का अच्छा चालक है।

(घ) स्टील इस्पात की अपेक्षा तांबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर :- (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा उष्मा का अच्छा चालक हैकी गोली से जल की और स्थानांतरित होगी।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्याय के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1पादपों में पोषण
2प्राणियों में पोषण
3रेशों से वस्त्र तक
4ऊष्मा
5अम्ल, क्षारक और लवण
6भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
7मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
8पवन, तूफान और चक्रवात
9मृदा
10जीवों में श्वसन
11जंतुओं और पादप में परिवहन
12पादप में जनन
13गति एवं समय
14विद्युत धारा और इसके प्रभाव
15प्रकाश
16जल: एक बहुमूल्य संसाधन
17वन: हमारी जीवन रेखा
18अपशिष्ट जल की कहानी

छात्रों को ऊपर ncert solutions for class 7 science in hindi medium में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप parikshapoint.com के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply