एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 जंतुओं और पादप में परिवहन

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 जंतुओं और पादप में परिवहन प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 जंतुओं और पादप में परिवहन का पूरा समाधान दिया हुआ है। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 विज्ञान पाठ 11 के प्रश्न उत्तर के सहायता से कक्षा 7 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। कक्षा 7 विज्ञान की किताब के लिए एनसीईआरटी समाधान साधारण भाषा में बनाए गए हैं। ताकि छात्र कक्षा 7 विज्ञान का पेपर में अच्छा अंक प्राप्त कर सके।

छात्र कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 के लिए एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। kaksha 7 vigyan paath 11 के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उसको संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती है। लेकिन यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन ncert solutions for class 7 science chapter 11 जंतुओं और पादप में परिवहन हमेशा उपलब्ध रहेगा।

Ncert Solutions For Class 7 Science Chapter 11 Hindi Medium

जंतुओं और पादप में परिवहन class 7 science ncert solutions को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 जंतुओं और पादप में परिवहन को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया गया है। छात्र नीचे से कक्षा 7 विज्ञान के प्रश्न उत्तर देखें।

कक्षा : 7
विषय : विज्ञान
अध्याय : 11 जंतुओं और पादप में परिवहन

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1- रक्त लाल क्यों होता है ?

उत्तर :- रक्त वह तरल पदार्थ या द्रव है जो रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होता है। यह इसलिए लाल होता है क्योंकि रक्त में एक प्रकार की कोशिकाएं होती है -लाल रक्त कोशिकाएं जिनमें लाल वर्णक होता है, जिसे हीमोग्लोबिन कहते है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को अपने साथ संयुक्त करके शरीर के सभी अंगों में और अंततः सभी कोशिकाओं तक परिवहन करता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर की सभी कोशिकाओं को कुशलतापूर्वक ऑक्सीजन प्रदान करना कठिन हो जाता है। हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण ही रक्त का रंग लाल होता है।

प्रश्न 2 – बूझो का विचार है कि शायद पादपों के सभी भागों में जल के परिवहन के लिए पाइप बने होते हैं जैसे कि हमारे घरों में जल की आपूर्ति के लिए होते हैं।

उत्तर :- जी हां बूझो सही है। पादपों में मृदा से जल और पोषक तत्वों के परिवहन के लिए पाइप जैसी वाहिकाएं होती है। वाहिकाएं विशेष कोशिकाओं की बनी होती है।

प्रश्न 3 – बूझो जानना चाहता है कि पादप क्यों मृदा में से अधिक मात्रा में जल अवशोषित करते हैं और फिर उसे वाष्पोत्सर्जन द्वारा बाहर निकाल देते हैं ।

उत्तर :- पादप मृदा से खनिज पोषक तत्व और जल अवशोषित करते है। अवशोषित किया गया सारा जल पादप द्वारा उपयोग नहीं किया जाता। पत्तियों की सतह पर उपस्थित रंध्रों से वाष्पोत्सर्जन के प्रक्रम द्वारा जल वाष्पित हो जाता है। पत्तियों से जल के वाष्पन से चूषण अभिकर्षण विकसित हो जाता है। वाष्पोत्सर्जन पादप को ठंडा रखने में सहायक होता है।

अभ्यास

प्रश्न 1 – कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए:-

कॉलम Aकॉलम B
रंध्रजल का अवशोषण
जाइलमवाष्पोत्सर्जन
मूल रोमभोजन का परिवहन
फ्लोएमजल का परिवहन
 कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर:- 

कॉलम Aकॉलम B
रंध्रवाष्पोत्सर्जन
जाइलमजल का परिवहन
मूल रोमजल का अवशोषण
फ्लोएमभोजन का परिवहन
  

प्रश्न 2 – रिक्त स्थानों की पूर्ति के कीजिए :-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन _____ के द्वारा होता है।

(ख) हीमोग्लोबिन ____कोशिकाओं में पाया जाता है।

(ग) धमनियां और शिराएं _____ के जाल द्वारा जुड़ी रहती है।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन _____ कहलाता है।

(च) मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ____ है।

(छ) पसीने में जल और _____ होता है।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं जिसे हम ____ कहते हैं।

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊंचाइयों तक जल पहुंचाने के कार्य में _____ द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर :- (क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन धमनियों के द्वारा होता है।

(ख) हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।

(ग) धमनियां और शिराएं कोशिकाओं के जाल द्वारा जुड़ी रहती है।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन हृदय स्पंदन कहलाता है।

(च) मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद यूरिया है।

(छ) पसीने में जल और लवण होता है।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं जिसे हम मूत्र कहते हैं।

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊंचाइयों तक जल पहुंचाने के कार्य में वाष्पोत्सर्जन द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

प्रश्न 3 – सही विकल्प (√) का चयन कीजिए :-

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है:-

(i) जाइलम के द्वारा

(ii) फ्लोएम के द्वारा

(iii) रंध्रो के द्वारा

(iv) मूलरोमों के द्वारा

उत्तर :- जाइलम के द्वारा

(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें :-

(i) छाया में रखकर।

(ii) मंद प्रकाश में रखकर।

(iii) पंखे के नीचे रखकर।

(iv) पोलीथिन की थैली से ढककर।

उत्तर:- पंखे के नीचे रखकर

प्रश्न 4 – पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है ? समझाए।

उत्तर :- अपने शारीरिक क्रिया को करने के लिए सभी जीवों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए भोजन और ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों में पहुँचाना आवश्यक होता है। ऊर्जा हमें भोजन से मीलती है। इसलिए भोजन और ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों में पहुंचाना जरूरी होता है। हमें इसके साथ साथ अपशिष्ट पदार्थों को भी इनके उत्पन्न होने वाले बिंदु से लेकर इनके निष्कासित होने वाले बिंदु तक पहुंचाना आवश्यक होता है। इसलिए सभी जीवों में पदार्थों का परिवहन आवश्यक होता है।

प्रश्न 5 – क्या होगा यदि रक्त में पटि्टकाणु नहीं होंगे ?

उत्तर :- यदि रक्त में पटि्टकाणु नहीं होंगे तो रक्त का थक्का नहीं जम पाएगा। शरीर के किसी भाग में अगर चोट लग जाती है तो रक्त लगातार बेहता रहेगा जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

प्रश्न 6 – रंध्र क्या है ? रंध्र के दो कार्य बताइए।

उत्तर :- पौधों की पत्तियों में निचली सतह पर पाए जाने वाले सूक्ष्म छिद्रो को रंध्र कहते हैं।

रंध्र के कार्य:-

पौधों में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैसों का आदान प्रदान रंध्रो के द्वारा होता है।

रंध्रो के द्वारा ही पौधों से अतिरिक्त जल वाष्पोत्सर्जन द्वारा बाहर निकलता है।

प्रश्न 7 – क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है ?

उत्तर :- इसके कारण जल का खिंचाव होता है। यह मिट्टी से विशाल वृक्षों में बहुत अधिक ऊंचाई तक जल एवं खनीज लवणों के परिवहन के लिए आवश्यक होता है। वाष्पोत्सर्जन पादप को ठंडा रखने में भी सहायक होता है।

प्रश्न 8 – रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर :- प्लाजमा,  लाल रक्त कोशिकाएँ,  श्वेत रक्त कोशिकाएं, पटि्टकाणु।

प्रश्न 9 – शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर :- क्योंकि इसके द्वारा ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन होता है। यह पोषक तत्वों,  एंजाइमों तथा हार्मोनों का परिवहन करता है। यह अपशिष्ट पदार्थों का स्थानांतरण करता है। यह शरीर के ताप का संतुलन बनाए रखता है।

प्रश्न 10 – रक्त लाल लाल रंग का क्यों दिखाई देता है ?

उत्तर:- रक्त में लाल वर्णक हीमोग्लोबिन होने के कारण यह लाल रंग का दिखाई देता है।

प्रश्न 11 – हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर:-  हृदय शरीर के सभी भागों में रक्त का संचार करता है। यह शरीर के विभिन्न भागों में से कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को एकत्रित करता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को ऑक्सीजन युक्त करने के लिए फेफड़ों में भेजता है। ऑक्सीजन, पोषक तत्वों हार्मोनों का स्थानांतरण भी हृदय द्वारा रक्तसंचार के कारण होता है।

प्रश्न 12 – शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर :- शरीर में विभिन्न शारीरिक क्रियाएं होती है। इन क्रिया के फलस्वरूप से विभिन्न अपशिष्ट पदार्थ बनते हैं। ये अपशिष्ट पदार्थ जहरीले होते हैं और शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन आपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक है।

प्रश्न 13 – मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र बनाएँ और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर:-  

51690534143 79871136b7 w

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्याय के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1पादपों में पोषण
2प्राणियों में पोषण
3रेशों से वस्त्र तक
4ऊष्मा
5अम्ल, क्षारक और लवण
6भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
7मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
8पवन, तूफान और चक्रवात
9मृदा
10जीवों में श्वसन
11जंतुओं और पादप में परिवहन
12पादप में जनन
13गति एवं समय
14विद्युत धारा और इसके प्रभाव
15प्रकाश
16जल: एक बहुमूल्य संसाधन
17वन: हमारी जीवन रेखा
18अपशिष्ट जल की कहानी

छात्रों को ऊपर ncert solutions for class 7 science in hindi medium में प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप parikshapoint.com के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 7 विज्ञान के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply