जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 रिजल्ट 2024 (JNV Result Class 11th 2024)

Photo of author
PP Team

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 11 (JNV Result 2024 Class 11)- जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 Class 11th परीक्षा होने के कुछ दिनों बाद जारी कर दिए जाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 11 की घोषणा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय 2024 कक्षा 11 परीक्षा होने के बाद रिजल्ट एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर घोषित कर दिए जाएंगे।

कक्षा 11 जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2024 कक्षा 11 रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर दिए जाएंगे। उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी कक्षा 11 नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे नवोदय विद्यालय का रिजल्ट कैसे देखें आदि नीचे से पढ़ें।

Latest Updates- जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 रिजल्ट 2024 मार्च के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है।

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 11 जरूरी तारीखें

नवोदय विद्यालय समिति रिजल्ट 2024 कक्षा 11 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

JNV एडमिशन कक्षा 11 कार्यक्रम तारीख 
परीक्षा की तारीख10 फरवरी 2024
रिजल्ट की तारीखजल्द
मेरिट लिस्ट की तारीख जल्द

रिजल्ट लिंक (JNV SELECTION TEST (CLASS XI) RESULT 2024)

JNV Class XI LEST 2024 Resultयहाँ जारी होगा

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 11 कैसे देखें?

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 Class 11th देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं, जैसे-

  • चरण 1- उम्मीदवारों को सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए रिजल्ट के लिंक पर जाना होगा।
  • चरण 2- इसके बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
  • चरण 3- विवरण दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 4- सबमिट करने के बाद आपका JNV 2024 परिणाम कक्षा 11 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • चरण 5- उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सेव कर लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2024 कक्षा 11 पर जानकारी

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक होते हैं। जबकि, मेरिट लिस्ट में उन सभी उम्मीदवारों का विवरण होता है जो एडमिशन के लिए योग्य हैं। जेएनवी कक्षा 11 रिजल्ट 2024 पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-

  1. कैटेगरी
  2. नाम
  3. लिंग
  4. क्षेत्र
  5. जन्म की तारीख

जवाहर नवोदय विद्यालय मेरिट लिस्ट 2024 कक्षा 11

रिजल्ट जारी होने के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन कक्षा 11 मेरिट लिस्ट 2024 तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट छात्रों के रिजल्ट के आधार तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। जिन उम्मीदवारों को JNV Class 11 Admission 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2024 कक्षा 11

जेएनवी 2024 परिणाम के आधार पर चयनित छात्रों को केवल उस जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश दिया जाता है, जहां से छात्र ने अपनी कक्षा 10वीं पास की थी और जेएनवीएसटी के लिए उपस्थित हुए थे। जेएनवी या जिले को बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाता है। कुल 661 जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) हैं। ये 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इनमें से 636 कार्यरत हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में

जवाहर नवोदय विद्यालय मॉडल स्कूल सिस्टम के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य अपने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, संस्कृति, मूल्य, पर्यावरण आदि प्रदान करना है। नवोदय विद्यालय समिति, नई दिल्ली द्वारा ही देश भर में जेएनवी को चलाया जा रहा है। यह ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों का चयन करने और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर भविष्य बनाने का मार्ग प्रदान करने के लिए एक प्रयोग के रूप में शुरू हुआ। आज 600 से भी अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय हैं।

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in

JNV कक्षा 11 एडमिशन से जुड़ी जानकारीयहाँ से देखें

29 thoughts on “जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 रिजल्ट 2024 (JNV Result Class 11th 2024)”

Leave a Reply